गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व को देखते हुए , मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की उपस्थिति में सिख समाज की भोपाल में संपन्न हुई बैठक में हुए निर्णय पर ,मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की पहल पर , मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दिनांक 22 अक्टूबर को दरबार साहिब , अमृतसर के लिये एक विशेष ट्रेन जबलपुर से चलेगी। 


यह विशेष ट्रेन जबलपुर से प्रारंभ होकर कटनी - सागर- ग्वालियर में इसका स्टॉपेज होगा।


चार दिवसीय यह यात्रा रहेगी।


वापसी 25 अक्टूबर को होगी।


यात्रियों का आना-जाना ठहरना , खाना सब निशुल्क रहेगा।


वरिष्ठ यात्री इसमें यात्रा कर सकते है। साथ में सहायक ले जाने की भी अनुमति है।


सहायक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिये।


इसके लिये एक फ़ॉर्म भरना होगा।


जाने वाले यात्री वहाँ की स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी से व मुझ से सम्पर्क कर सकते है।


 


संभावित कार्यक्रम-


जबलपुर - 22 अक्टूबर मंगलवार सुबह 7 बजे ट्रेन प्रारंभ होगी।


कटनी ( मुरवारा ) - सुबह 10 बजे 


सागर - दोपहर 2 बजे


ग्वालियर - रात्रि 8 बजे


अमृतसर - 23 अक्टूबर सुबह 10 बजे ।


 


वापसी - 24 अक्टूबर दोपहर 2 बजे अमृतसर से।


सुबह 3 बजे - ग्वालियर


सुबह 9 बजे - सागर


दोपहर 2 बजे - कटनी 


शाम 5 बजे -जबलपुर 


25 अक्टूबर...


 


इसके बाद गुरुनानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व को समर्पित , बिहार के पटना साहिब के लिये ट्रेन चलेगी।


उसके बाद अन्य सिख धार्मिक स्थल के लिये भी विशेष ट्रेनें चलेगी।


——————————-